नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात्रि एक 20 वर्षीय युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार दी जिससे कि युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. घायल अवस्था में उसे परिजनों ने नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. घायल युवक को जबरे में गोली लगी है. घटना में घायल युवक रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर नया टोला निवासी सदानंद हरिजन के 20 वर्षीय पुत्र गोपी हरिजन के द्वारा गांव के ही तीन लोगों पर जान मारने को लेकर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवक के द्वारा थाने में दिये अपने आवेदन में मामले को लेकर जमीनी विवाद बताया गया है. नामजद आरोपियों में नया टोला भवानीपुर निवासी शंभू साहम, जंगली साह, एवं महेंद्र साह मुख्य रूप से शामिल है. घटना में शामिल सभी नामजद आरोपियों को रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल युवक द्वारा घटना में सामिल नामजद आरोपियों में से शंभू शाह की पुत्री से प्रेम करता था. इसको लेकर कई बार लड़की पक्ष के लोगों ने युवक एवं उनके परिजनों को सुधरने की चेतावनी दी थी.

मगर युवक एवं लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा इससे खार खाए लड़की पक्ष के लोगों ने मंगलवार की देर रात्रि को युवक के घर पर धावा बोलकर हमला कर दिया और युवक को गोली मार इससे खार खाए लड़की पक्ष के लोगों ने मंगलवार की देर रात्रि को युवक के घर पर धावा बोलकर हमला कर दिया और युवक को गोली मार दी सभी नामजद आरोपियों का घर घायल युवक के घर के समीप ही बताया जा रहा है. बहर हाल घायल युवक मायागंज अस्पताल में इलाजरत है. चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *