ढोलबज्जा: 12 अक्टू के दिन बाबा बिशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर, प्रतापनगर कदवा निवासी माधो राय के वसावटों समीप भैंस व बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए गोला टोला कदवा निवासी वासुदेव सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह (35) का मौत शनिवार की रात ईलाज के दौरान पटना में हो गई. मालूम हो की प्रकाश हादसे के दिन नवगछिया से ईलाज कराकर अपने पत्नी सहेली देवी के साथ बाइक पर सवार हुए घर को आ रहे थे. जिस दौरान फोरलेन सडकों के बीच एकाएक भैस आ जाने से दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई थी. जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल थी. पत्नी को उसी दिन होश आ गई थी

लेकिन प्रकाश के सीने व ब्रेन में गंभीर चोट लगने से उसे होश नहीं आते देख परिजनों द्वारा आनन-फानन में मायागंज ले जाया गया था. ब्रेन में चोट लगने के कारण प्रकाश का मानसिक संतुलन भी बिगड चूका था. वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देख उसे बेहतर ईलाज के लिए पटना भेज दिया था. जहाँ इलाज के दौरान हीं उसकी मौत हो गई. रविवार की सुबह प्रकाश का शव लाते हीं घर में कोहराम मच गया. मां व पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल थी. प्रकाश को सिर्फ एक 12 वर्ष की पुत्री थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *