नवगछिया : नवगछिया बाजार के कपड़ा व्यवसायी मोहनलाल चिरानियां के दुकान में हुई चोरी का उद्भभेदन करने के लिए पुलिस छान बीन में जुट गयी है. नवगछिया एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर मामले की छानबीन की जा रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
मंगलवार को तीन लोगों को चोरी के संबंध में पूछ ताछ भी किया है. हालांकि पूछ ताछ के बाद तीनों हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ दिया गया. दुकान में फोरेंसिक जांच करने वाली टीम को भी भेजा गया है.

चोरी गये दुकान पर चोर का फिंगर प्रींट लेने का भी प्रयास किया गया. नवगछिया एसपी ने कहा कि बाजार में हो रही चोरियों को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

