बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस अचानक धू-धूकर जलने लगी। जब तक रेलकर्मी कुछ समझ पाते आग की उंची-उंची लपटें निकलने लगी। पूरी ट्रेन जलकर खाक हो गई।
Total Downloads: 176
जानकारी के अनुसार, गोशाला मालगोदाम के समीप शंटिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लगने से दो स्लीपर बोगियां जल गईं। ट्रैक पर खड़ीं अन्य बोगियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलकर्मियों ने दूर हटाया।
मामले की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी एवं दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


शंटिंग में कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस की बोगियां खड़ी की गई थीं। वहीं रेल अधिकारियों ने बताया कि पसराहा के समीप रेल ट्रैक ध्वस्त होने के कारण रद हुई ट्रेन की बोगी खड़ी थी। भीषण आग के कारण आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है।
बताया गया कि मालगोदाम के समीप खड़ी बोगी का गेट खुला हुआ था। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि 17 सितंबर को कटिहार स्टेशन पर जेसीबी मशीन में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पसराहा के समीप ट्रैक ध्वस्त होने से रद ट्रेन की बोगी यहां खड़ी की गई थी। बोगी का गेट खुला हुआ था। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
– डीएल मीणा
एडीआरएम, एनएफ रेल मंडल, कटिहार
जल्दी से हमारे पेज को लाइक करे बड़ी खबर के लिए
