नवगछिया: नवगछिया बाजार के बम काली मंदिर के समीप पुरानी एन एस सी रोड से बीती रात नवगछिया पुलिस ने एक देशी पिस्तौल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक में एक नवगछिया थाना क्षेत्र के गोशाला रोड निवासी घोसो पासवान के पुत्र कुंदन कुमार एवं दूसरा खरीक थाना क्षेत्र के ढोडिया निवासी सिकंदर पासवान के पुत्र मनीष कुमार पासवान शामिल है.
Total Downloads: 116
नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना के सअनि नरेश शर्मा एवं गणेश यादव पुलिस बलों के साथ गश्ती पर थे. देर रात दोनो युवको को बाजार में देख संदेह होने पर दोनो को पुलिस ने पकड़ा.

तलाशी लेने पर कुंदन के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि देर रात हथियार के साथ धाराए युवक से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि नवगछिया बाजार के दुकान में हुई चोरी के मामले से जोड़ कर भी जांच किया जा रहा. इसके अलावा थानाद्यक्ष ने कहा कि मामले की प्रथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

