बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक एक गांव में गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म पीडि़त छात्रा ने गले में फंदा डालकर खुदकशी कर ली। गांव के ही दो युवक छात्रा को अकेली देख घर में घुस आए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से छात्रा बुरी तरह आहत थी।
Total Downloads: 176
छात्रा की मां के बयान पर रजौन थाने में दोनों युवकों नीरज कुमार एवं दीपक कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीडि़त छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता दिल्ली में काम करते हैं।

घटना के दिन मां धान कटाने खेत गई थी। इसी दौरान दोनों युवक घर में घुस आए और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के 12 साल का भाई ने बताया कि जब वह शाम में स्कूल से घर आया तो दोनों युवक घर में ही थे। दोनों ने उसे खेलने के लिए घर से बाहर भेज दिया।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आरोपितों ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

