नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसंयगाव पंचायत में एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचले द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मनचले की छेड़खानी के बाद जब अपनी अस्मिता बचा कर लड़की वहीं से भागी और घर पहुच कर अपने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर जब छात्रा के परिजन कहने गए तो उल्टे मनचले व उनके परिजनों दबंगई दिखाते हुए उसके साथ मारपीट किया एवं परिजनों को जान से मारदेने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी के लिखित आवेदन दिया। जिससे गोसंयगाव के कुछ लोगो को नामजद किया है।

पीड़ित छात्रा ने आवेदन में दिया है कि वह नवगछिया के एक स्कूल से छुट्टी के बाद गए जा रही थी कि गोसंयगाव के ठाकुरबाड़ी सह शिव मंदिर के पास पहुची तो वहां पहले से खड़े अर्ध मानसिक विक्षिप्त  ने छेड़खानी करने लगा। वहां से भाग कर जान बचाई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब मेरे परिजन वहां गए तो वहां पर नशे की हालत में था। कहने पर उन लोगों ने मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी।

– घटना से डरी छात्रा, पढ़ाई छोड़ने का लिया निर्णय

मनचले की हरकत व उनके परिजनों की दबंगई से छात्रा पूरी तरह से भयभीत हो गई है। पीड़िता इतनी भयभीत हो गई है कि उन्होंने भय वस अपनी पढ़ाई छोड़ने तक का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि में दिन में अपने छोटे भाई के साथ अकेली रहती हूं रात में पिता जी घर पर रहते है। इसलिए में स्कूल व कोचिंग छोड़ रही हूं। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को भी अवगत कराया है।

– कहते है थानाध्यक्ष

गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच जानकारी ली गई। पीड़ित पक्ष द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नही मिली है। घटना के बाद पुलिस गश्ती तेज कर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *