गोपालपुर : नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर गाँव में एसडीपिओ मुकुल कुमार रंजन, सर्किल इंसपैक्टर मार्केण्डे सिंह व गोपालपुर पुलिस के साथ छापेमारी कर शनिवार की दोपहर को विभिन्न ब्रांड के नाम से अवैध खाद कारखाने का खुलासा किया. घटनास्थल पर नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि बडी मकंदपुर गाँव में नकली खाद बनाये जाने की जानकारी मिलने पर
Total Downloads: 116
छापेमारी के दौरान कुल 91बोरियाँ विभिन्न नाम की खाद की सील व अधखुली बोरियों के साथ भारी मात्रा खाली नई खाद की बोरियाँ, एक सिलाई मशीन, एक इनवरटर, एक बैट्री व पीकप भान तथा केमिकल का पैकेट बरामद कर एक व्यक्ति अरुण मंडल को गिरफ्तार किय गया है.

साथ ही शंकर मंडल व राकेश मंडल भागने में सफल रहा. एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि सभी सामानों को जप्त कर प्राथमिकि दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को मौके पर अवैध खाद बनाने के सामानों केबरामद होने की जानकारी देते हुए कृषि विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा.

