प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार को मुंगेर-जमालपुर रेलवे लाइन पर हुई। युवती के पास से मिले कागजात के आधार उसकी पहचान कैमूर जिला के सोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित परमलपुर खनेटी निवासी अर्चना (25) के रूप में हुई। मामले में जीआरपी थाने में प्रेमी प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि अर्चना के पास मिले पत्र में लिखा हुआ है कि वह कैमूर जिले के ही नौहट्टा थाने के बहेड़ी कर्मचक निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह से प्रेम करती थी। दोनों शादी करने वाले थे। इस बीच प्रदीप की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई।

नौकरी होने के बाद प्रदीप के पिता ने पांच लाख नकदी और एक बोलेरो की मांग की। युवती के परिजन ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई तो प्रदीप ने शादी करने से मना कर दिया। प्रदीप का जमालपुर बीएमपी-9 में ट्रेनिंग चल रहा है। यहां भी अर्चना कई बार उससे मिलने पहुंची थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्र के अनुसार अर्चना ने कैमूर के एसपी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। मंगलवार को भी अर्चना प्रदीप से मिलने बीएमपी पहुंची थी। जहां प्रदीप ने दहेज की मांग पूरा करने का दबाव बनाते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर अर्चना ने बेगूसराय से जमालपुर जा रही सवारी गाड़ी के नीचे आकर जान दे दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *