गोपालपुर : पुलिस जिला नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार गुरुवार व शुक्रवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र से संबंधित भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार 160नवम्बर को थाना क्षेत्र के गंगा नदी की बीच धारा में अवस्थित शांति बाबा पहाड पर पुलिस जिला नवगछिया की मासिक अपराध गोष्ठी में भाग लेंगे.इसमें एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन सहित नवगछिया व बिहपुर के सर्किल इंसपैक्टर व सभी थानाध्यक्ष शामिल होंगे.
Total Downloads: 174
17 नवम्बर को गोपालपुर थाना में भूमि विवाद से जुडे मामले का निष्पादन एसपी सुधीर कुमार करेंगे.थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया व सरपंच को भूमि विवाद से जुडे दोनों पक्षों को लिखित आवेदन के साथ थाना भेजने का आग्रह किया गया है .

साथ ही चौकीदारों के द्वारा भी सूचना दी जा रही है. बताते चलें क् आये दि भूमि विवाद के कारण खूनी संघर्ष की समस्या उत्पन्न होते रहती है .

