अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकसरी मुकेश कुमार ने बुधवार को मध्य विद्यालय धरहरा और प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया का औचक निरीक्षण किया. दिन के साढ़े ग्यारह बजे एसडीओ मध्य विद्यालय धरहरा पहुचे जहाँ मात्र चार शिक्षक ही उपस्थित थे. जाँच में गये एसडीओ ने पाया कि साढ़े ग्यारह बजे तक कोई भी शिक्षक अपनी कक्षा में पढ़ाने के लिए नहीं गए थे. उन्होंने कक्षा आठ के बच्चों से पूछ ताछ की तो पता चला की जिस विषय की पढाई हो चुकी है, उस सम्बन्ध में भी बच्चों को कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद एसडीओ कक्षा एक और दो कक्षा में पहुचे और बच्चों से गिनती सुनाने को कहा गया. कक्षा में उपस्थित बच्चे 20 से आगे की गिनती नहीं सुनाई.

एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के निरिकक्षण के दौरान प्रधानाद्यपक नूतन सिंह ने एक साथ तीन शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत कर दिया जबकि एक शिक्षक पंकज कुमार दो वर्षों से सवैतनिक प्रशिक्षण में हैं. उन्होंने बताया कि की बच्चो के मध्याह्न भोजन खिचड़ी व चोखा में भी गुणवत्ता की कमी थी. खिचड़ी में दाल की मात्रा काफी कम थी. बच्चों के अनुसार न ही चावल न ही दाल और न ही आलू पर्याप्त मात्रा में था.

एसडीओ ने बताया की विद्यालय में खर्च होने वाले राशि का अभिश्रव मांग किए जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा अभिश्रव घर पर होने की बात कही. वही विद्यालय में उपस्थित बच्चों ने बताया कि अब तक नई पुस्तक नहीं दी गई है. वहीं एसडीओ ने प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें पाया कि विद्यालय के किसी भी कक्षा में कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे.

बच्चों से पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि 10:50 तक कोई पढ़ाई नहीं होती है. प्रधानाध्यापक सीता कुमारी पुस्तक लाने के लिए बीआरसी जा रही थी. अधिकांश बच्चे पोशाक में नहीं थे. विद्यालय में पठन पाठन का कार्य सही नहीं हो रहा था. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के औचक निरीक्षण के बाद गोपालपुर प्रखंड के 2 विद्यालयों में पठन-पाठन सही नहीं होने एवं विद्यालय में उचित शिक्षा नहीं दिए जाने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोपालपुर एवं प्रधानाध्यापक धरारा और नवटोलिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *