अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार

 

नवगछिया  : नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के औचक निरीक्षण के क्रम में गोपालपुर प्रखंड कार्यालय से चार लिपिक गायब पाये गये. अनुमंडल पदाधिकारी 10 बज कर 50 मिनट पर गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. इस क्रम में लिपिक राहुल कुमार, विष्णु कुमार, सुनील कुमार, सौदागर मेहतर, रणजीत कुमार गायब मिले. इतना ही नहीं निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में कचरों का अंबार था, बाथरूम भी काफी गंदा पाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि खुद बीडीओ साढ़े ग्यारह से पहले नहीं आती हैं.

निरीक्षण में बात सामने आयी कि बीडीओ और प्रधान सहायक कार्यालय खुला था और बांकी सभी कार्यालय बंद थे. अंचल कार्यालय गोपालपुर के निरीक्षण में बात सामने आयी कि अंचलाधिकारी के अस्वस्थ रहने के कारण वे अनुपस्थित हैं. दूसरी तरफ यहां भी ग्रामीणों ने अंचल कर्मियों के लेट लतीफ आने की शिकायत की. निरीक्षण के क्रम में आरटीपीसी काउंटर के मुस्ताक आलम और आशुतोष राज भी अनुपस्थित पाये गये. साढ़े ग्यारह बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी ताला नहीं खुला था.

मनरेगा कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पता चला कि कार्यालय का ताला तो खुला है लेकिन एक वनपोषक को छोड़ कर कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं था. जांच में पाया गया कि कार्यालय की स्थित को देखने से पता चल रहा था कि कई दिनों से कार्यालय खुला नहीं था. अन्य कार्यालयों के तरह ही प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में 11 बज कर 35 मिनट पर ताला लटका मिला.

पशु चिकित्सा कार्यालय में भी कोई भी कर्मी व चिकित्सक नहीं था. अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर पीएचसी का भी निरीक्षण किया. नवगछिया के एसडीओ ने कुछ विद्यालयों का भी निरीक्षण किया. जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी. इस बाबत प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोपालपुर से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *