गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बारह शीट दियारा सहित अन्य दियारा में अपराधियों की हुकूमत चलती है. गंगा नदी के गर्भ से निकली जमीन हो या किसानों की जमीन बेखौफ अपराधियों द्वारा बाढ के पानी के उतरने के बाद दियारा का काला सोना कहे जाने वाली फसल कलाई हजारों एकड में बो देते हैं. सनद रहे की कलाई की फसल में ना तो खाद की जरूरत होती है और ना ही पटवन की.इस प्रकार कम खर्च पर मोटी कमाई दियारा के अपराधियों को होती है.
Total Downloads: 176
तिनटंगा करारी के बाहुबली पूर्व मुखिया अखिलेश यादव द्वारा इस वर्ष हजारों एकड में कलाई की खेती करने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है. बाहुबली मुखिया के बारे में कहा जाता है कि कहलगाँव व पुलिस जिला नवगछिया के कई पूर्व व वर्त्तमान पुलिस पदाधिकारियों तक उसकी पहुँच है .जिस कारण पुलिस कार्रवाई की सूचना उसे पूर्व में ही आसानी से मिल जाती है.

हत्या अपहरण व रंगदारी के कई मामले में वांछित ईनामी अपराधियों की हुकूमत दियारा में किसानों की जमीन पर कब्जा कर खेती करने का मामला है. हालाँकि दियारा के दुर्गम क्षेत्रों पर समय समय पर पुलिस द्वारा काबिंग ऑपरेशन चलाया जाता है.लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाता है.
खनन विभाग द्वारा रोक के बावजूद इन अपराधियों द्वारा खुलेआम सफेद बालू का काला कारोबार किया जाता है. नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर एक बार फिर दियारा में पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान कितना कारगर होगा. यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.

