गोपालपुर : पुलिस जिला नवगछिया के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या की बढती घटना के कारण डीआईजी विकास वैभव के कडे निर्देश पर सर्किल इंसपैक्टर मार्कण्डे सिंह के नेतृत्त्व में गोपालपुर, इस्माइलपुर, परबत्ता व रंगरा थाना पुलिस के द्वारा 12शीट दियारा, बुद्धूचक दियारा, फुलकिया दियारा, लकडवा दियारा आदि दियारा में ताबडतोड छापेमारी के साथ दर्जनों बासा की तलाशी ली गई .
Total Downloads: 386
बताते चलें कि दियारा का दुर्गम क्षेत्र अपराधियों के शरणस्थली का सेफ जोन बन गया. जहाँ अपराधी फसल लूट, हत्या व अपहरण की घटना को आसानी से अंजाम देते हैं .दियारा का दुर्गम रास्ता होने के कारण पुलिस वहाँ पहुँचना टेढी खीर जैसा होता है.दियारा में कलायके फसल की बुआई-कटाई तथा कोल ढाब में मछली की शिकार माही में गैगवार से लेकर हत्या तक अपराधी गिरोहों द्वारा खुलेआम किया जाता है.


