नवगछिया : प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहपुर समेत अन्य थाने के पुलिस पदाधिकारियों को इधर उधर किया गया है. भागलपुर के डीआईजी के निर्देश पर बिहपुर थानेदार रामविचार सिंह को निलंबित कर दिया गया है, फिलहाल उनकी जगह पर पर बिहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को बिहपुर थाने का प्रभार दिया गया है.

Whatsapp group Join

बिहपुर थाने में प्रतिनियुक्त रामशंकर सिंह को पुलिस केंद्र, पुलिस केंद्र नवगछिया से रामाकांत सिंह को बिहपुत थाना, महिला थाने से नंदकिशोर सिंह को बिहपुर थाना, बिहपुर थाने से कामेश्वर सिंह को आदर्श थाना नवगछिया, बिहपुर थाने से अशोक कुमार सिंह को महिला थाना,

बिहपुर थाने से धीरेंद्र कुमार को आदर्श थाना नवगछिया, बिहपुर थाने से रामदेव प्रसाद यादव को ढोलबज्जा थाना, बिहपुर थाने से अर्जुन प्रसाद को रंगरा ओपी, आदर्श थाना नवगछिया से सतीश चंद्र सिंह को बिहपुर थाना, परवत्ता थाने से ललन प्रसाद को बिहपुर थाना, अनुसूचित जाति जनजाति थाने से गणेश सिंह को बिहपुर थाना, बिहपुर थाने से सुंदर कामत को परवत्ता थाना भेजा गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *