पछुआ हवा चलने से बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री गिरावट के साथ 27.6 पहुंच गया। अब लोग ठंड से बचाव के लिए दिन में भी गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

बीएयू मौसम विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. वीरेंद्र कुमार के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान तापमान में और दो डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल व शिमला में अभी कम वर्फबारी हो रही है। बावजूद इसके पश्चिमी हवा ने तापमान को गिराना शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी ने कहा कि नंवबर के अंत से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव बना सहारा

उधर, खेत-खलिहानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं। दिनभर खेतों में काम करने के बाद शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। कहीं-कहीं गांव के चौपालों पर आग जलाकर लोग पहली ठंड का आनंद लेते भी देखे जा रहे हैं।

रबी के लिए मौसम हुआ अनुकूल

बीएयू के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि रबी फसल की बुआई के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल हो गया है। ऐसे में किसानों को समय पर फसल की बुआई कर लेने की जरूरत है। इससे उत्पादकता बढ़ती है।

लापरवाही सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक

अब ठंड से बचाव में लापरवाही नहीं चलेगी। दिन हो या रात मौसम के हिसाब से गर्म कपड़ों का प्रयोग करना होगा। दैनिक कार्य से अगर रात में घर लौट रहे हैं तो स्वेटर, जैकेट व टोपी-मफलर अवश्य साथ रखें। अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही के कारण कोल्ड डायरिया के शिकार हो सकते हैं। साथ ही सर्दी-खांसी व तेज बुखार भी हो सकता है।

22 नवंबर को यूं रहा आठ वर्षो में तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

(डिग्री सेल्सियस में)

—— —- —

2010 24.8 12.7

2011 28.5 15.0

2012 27.4 10.0

2013 26.9 11.6

2014 27.1 13.0

2015 28.7 13.2

2016 28.0 11.6

2017 27.6 12.0

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *