भागलपुर। एसएम कॉलेज की इंटर की छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन छात्रा द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हुए, लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपित भाग खड़े हुए। छात्रा ने जोगसर टीओपी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Total Downloads: 116
छात्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पिछले एक साल से कल्याणपुर निवासी विनोद साह का पुत्र निशांत उसे परेशान कर रहा था। इस बाबत गांव में पंचायत हुई थी। निशांत व उसके माता-पिता ने माफी मांगी थी।

पिछले पांच माह से एसएम कॉलेज स्थित मनाली के पास वह पढ़ने जाती थी। कोयला घाट के समीप जाने के क्रम में तीन लड़कों के साथ निशांत बुरी नियत से उसे तंग करता था। उसे मोबाइल पर गंदी गालियां देता था। धमकी देता था कि उसका अपहरण कर लेगा। छात्रा ने कहा है कि निशांत के तंग करने के कारण उसने अपने मोबाइल का सिम कार्ड तोड़ दिया। इस बीच हॉस्टल के समीप निशांत ने उसका हाथ पकड़कर अपहरण की कोशिश की। मोबाइल छीन ली और मेमोरी कार्ड निकाल लिया। चिल्लाने पर जब लोग जुटे तो वह भगा खड़ा हुआ। छात्रा ने आरोप लगाया है कि निशांत ने सोने की चेन छीन ली है।

