
Total Downloads: 162
नवगछिया : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने रविवार को इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा आदर्श ग्राम स्थित स्पर संख्या एक के नोज का निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ एवं कटाव का जायजा लिया और ग्रामीणो की समस्याओं से भी रू ब रू हुए. को सुनने के बाद कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता की शिकायत पर कहा कि दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की जायेगी. सांसद श्री मंडल ने कहा कि किसी भी सूरत में गांव को बचाया जायोगा. सांसद ने बिजली की समस्या को जल्द से जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष डा. तिरूपति नाथ यादव, जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल, पंचायत समिति सदस्य खंतर मंडल, वार्ड सदस्य प्रह्लाद ठाकुर, विधान यादव ,बबलू यादव ,पूर्व सरपंच मंतलाल शर्मा व अन्य भी थे.
