IMG-20160731-WA0008

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से  ड्रॉप टेस्ट में फंसे  पहलवान नरसिंह यादव को क्लीन चिट देते हुए पांच अगस्त से शरू होने वाले रियो ओलम्पिक में भाग लेने के लिए भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि एक सोची समझी घिनोनी साजिश के तहत  कुछ लोगो ने अपने गलत उद्देश्यों के पूर्ति के लिए पहलवान नरसिंह यादव को अपने षड्यंत्र का शिकार बनाया जो देश के लिए दुर्भाग्य है। श्री यादव ने इस पुरे मामले की जाँच केंद्र सरकार सीबीआई से करायें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी असलियत देश के सामने आ जायेगा । पहलवान नरसिंह यादव बेहद प्रतिभावान और मजबूत पहलवान है जो रियो ओलंपिक में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर नायक बनने का क्षमता रखता है और देश का नाम रौशन कर सकता है लेकिन वह अपने ही देश में अपने प्रतिद्वंद्वियों के हाथों का शिकार बन गया। इस लिए केंद्र सरकार वह तुरंत इस घटना की सीबीआई जांच के आदेश दें। इससे न सिर्फ पहलवान को रियो में भाग लेने में मदद मिलेगी बल्कि उसकी प्रतिष्ठा को जो नुकसान पहुंचा है उसकी भी भरपायी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *