नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा उत्तर पंचायत के चकरामी मालाकार टोला में मंगलवार की देर रात दबंगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया.जिसमें चकरामी निवासी श्रवण मालाकार,सोनु मालाकार,कंचन देवी,मुन्नी देवी,पुर्व उपसरपंच गजेंद्र शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश,अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व देर रात पीएचसी के डा.आँनंद मोहन के उज्जवल क्लनिक में इलाज के लिए पहुंचाया.डा.आँनंद मोहन ने इलाज के दौरान गंभीर हालत देखकर पुर्व उपसरपंच गजेंद्र शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रेफर किया.

जबकि श्रवण मालाकार को जे.एल. एम.एन.सी.एच.भागलपुर रेफर किया. नवगछिया डीएसपी मुकुल रंजन बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार व जख्मी से मिलकर मामले की जानकारी ली. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बेलोरो व बाईक पर सवार लगभग दस से बारह की संख्या में पड़ोस के ही युवक के साथ बाहरी लोग गलमोछी लगाकर आए व दरवाजे पर बैठे श्रवण, गजेंद्र व सोनू पर एकाएक हमला कर कुल्हाड़ी व रड से मारने लगा हल्ला सुनकर जब घर से महिलाएँ निकली तो उसके साथ बदसलूकी करने का प्रयास किया विरोध करने पर महिला कंचन देवी व मुन्नी देवी के साथ भी मारपीट की.’

जख्मी श्रवण मालाकार ने बताया कि पड़ोस के ही दिगंम्बर मालाकार पर ठगी करने का मुकदमा गांव के हि आशीष पंडित ने की थी जिसमें ग्वाह में मेरा नाम दिया था.और मेरे पुर्वज के जमीन का कबाला रसीद रहते हुए दिगंम्बर व संदीप कर्मचारी से मिलकर फर्जी रसीद कटवा कर मेरे परिवार की जमीन दुसरे लोगों के यहाँ बेच रहे थे जिसमें दो लाख रुपये उठा भी लिया था.

खरिददार जब अंचल से संपर्क किया तो वो लोग हमलोगों के पास आए थे जिसका मैंने बिरोध किया था इसलिए मेरी हत्या करने की नियत से मेरे उपर जानलेवा हमला किया.वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि चकरामी निवासी घायल श्रवण मालाकार के बयान पर गांव के ही नामजद आरोपी व पाँच अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *