नवगछिया : नवगछिया शहर में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन नवगछिया बाजार सहित शहर के मुहल्लों में लागातार चोरी की घटना हो रही है चे रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शनिवार की देर रात एक बार फिर नवगछिया बाजार में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। देर रात चारों ने नवगछिया शहर के स्टेशन के सामने गणपति होटल के पास सड़क के कनारे खड़ी ट्रेक्टर बी आर 10 जी 8062 एवं ट्रेलर नवंर 8063 को चुरा ले गए।
Total Downloads: 388
घटना के संबंध में ट्रेक्टर मालिक नवगछिया स्टेशन रोड निवासी सुनील जयसवाल ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। सुनील जयवाल ने बताया कि शनिवार की रात गणपित होटल के पास उसका ट्रेक्टरव टेलर को सड़क कनारे खड़ा किया था।

उन्होंने बताया कि रात में जब वह एक बार जगा था तो ट्रेक्टर था लेकिन जब सुबह पांच बजे जगा तो ट्रेक्टर गायब था। ट्रेक्टर व टेलर को वहां नहीं देख पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि ट्रेक्टर चोरी के मामले में आवेदन मिला है। मामले की प्राथमकी की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ट्रेक्टर की चोरी के मामले में छानबीन शुरु कर दी है।

