खरीक : पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने सशस्त्र बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने तुलसीपुर में सघन छापेमारी की. छापेमारी के दौरान साह हत्या कांड का वांछित सूरज कमर को दो देशी थ्रीनन और तीन अवैध जिंदा कारतूस के साथ बीती रात दबोच कर गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार सूरज की निशानदेही पर पुलिस अन्य जगहों पर सघन छापेमारी कर रही है. खरीक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तुलसीपुर में दूसरी जगह गहण छापेमारी की. पुलिस ने तुलसीपुर के विभिन्न जगहों पर गहन छापामारी की. छापेमारी के क्रम में खरीक पुलिस ने तुलसीपुर के अजय कुमर के पुत्र पीयूष कुमर के अपने पक्के मकान वाले भूसखार से 380 बोतल विदेशी शराब और 3 किलो गांजा बरामद किया है.

मौके पर मौजूद पीयूष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. बरामद शराब की बोतलों में रॉयल स्टेज विदेशी शराब 91.5 लीटर रॉयल मेंशन गोल्ड विदेशी शराब 23.17 5 कॉल एनल चॉइस थ्री एक्स रम 16.2 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया है.गिरफ्तार पीयूष कुमर,और सूरज कुमर की निशानदेही पर पुलिस की जगह जगह छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *