लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से कहा था कि अपने बेटे की शादी तो कर रहे हैं, अब मेरी शादी के लिए भी लड़की ढूंढिए। इसपर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तेज प्रताप यादव की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने को तैयार हो गये हैं।
Total Downloads: 116
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि वे तेज प्रताप यादव के लिए लड़की ढूंढ़ेंगे, लेकिन, उनकी कुछ शर्तें हैं। अगर तेज प्रताप उनकी शर्तों को मानते हैं, तो तेज प्रताप यादव के ‘अंकल’ सुशील मोदी उनका विवाह कराने के लिए तैयार हैं।
मेरी शादी के लिए भी लड़की खोजें सुशील मोदी: तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव ने आज कहा कि वे सुशील मोदी को पिता समान मानते हैं। इसलिए सुशील मोदी को उनकी शादी के लिए भी लड़की खोजनी चाहिए। तेजप्रताप बोले कि वे सुशील मोदी से अपने लिए लड़की खोजने का आग्रह करते हैं।
तेजप्रताप ने उत्कर्ष को विवाह के लिए बधाई दी। कहा कि वे उत्कर्ष को विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। दुआ करते हैं कि उत्कर्ष व उनकी पत्नी में कभी झगड़ा न हो।
पहले दी थी हंगामा करने की धमकी
सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष का विवाह रविवार को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड संपन्न हुआ। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने बीते दिनों इस विवाह में हंगामा खड़ा करने की धमकी दी थी। उनके इस बयान की जबरदस्त आलोचना हुई थी।
सुशील मोदी को घर में घुस कर मारने की धमकी देनेवाले तेज प्रताप यादव ने कहा था कि सुशील मोदी ‘अंकल’ ने अपने बेटे की शादी करायी है, तो वे ही अब मेरे लिए भी अपनी बहू खोजेंगे।
तेजप्रताप के लिए खोजेंगे लड़की, मान लें ये तीन शर्त: सुशील मोदी
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर तीन शर्तें तेज प्रताप मानते हैं, तो वह उनके लिए लड़की ढूंढ़ेंगे।
-उनकी पहली शर्त है कि विवाह में कोई ‘दहेज’ नहीं लिया जायेगा
-दूसरी शर्त है कि ‘अंगदान’ की प्रतिज्ञा लें
-अंतिम शर्त है कि किसी भी विवाह को बाधित करने की कोई धमकी भविष्य में किसी को नहीं देंगे
अगर इन शर्तों को तेज प्रताप यादव स्वीकार कर लेते हैं, तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे के लिए सुशील मोदी ‘अंकल’ बहू ढूंढ़ना शुरू करेंगे।

