बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी के आज हो रहे आदर्श विवाह की चर्चा है। लेकिन, पूर्णिया के धमदाहा उत्तर टोला की एक अनोखी शादी भी कम खास नहीं। इस दहेज रहित शादी में दुल्‍हन पक्ष बारात लेकर दुल्‍हा के घर पहुंचा। इसमें दुल्‍हे व उसके परिवार की भी सहमति रही।

मधेपुरा के शहजादपुर गांव के विपिन सिंह की ग्रेजुएट बेटी गुंजा और पूर्णिया के धमदाहा उत्तर टोला के सेवानिवृत्‍त प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह का बेटे अविनाश की शादी धमदाहा में हुई। अविनाश कुमार धमदाहा में हार्डवेयर का व्‍यवसाय करते हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज विरोधी अभियान से प्रेरणा लेकर शादी की। शादी में दूल्हा पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है। लेकिन, इस शादी में दुल्‍हन बारात लेकर दूल्‍हें के घर पहुंची और धूमधाम से शादी हुई।

दूल्हा के पिता रणविजय सिंह ने कहा कि उनकी नजर में बेटी और बहु समान हैं। बेटे की शादी बिना दहेज करने का फैसला तो पुराना था, लेकिन इसे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अभियान से बल मिला। दुल्हन के पिता गरीब किसान हैं, इस कारण दुल्हन पक्ष को ही बारात लेकर धमदाहा बुलाया गया। शादी में खर्च भी दूल्हा पक्ष ने ही वहन किया। दुल्हन गुंजा भी कहती हैं कि वे इस ‘जरा हटके’ शादी से बेहद खुश हैं।
इस अनोखी शादी की खूब चर्चे हो रहे हैं। स्‍थानीय व्‍यवसायी रंजन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम वर्मा, शिक्षिका जुगनू सहित कई लोगों ने इसे समाज के लिए एक मिसाल बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *