गोपालपुर : छह करोड रुपये की लागत से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में आईटी भवन का निर्माण कार्य शुरु करने की कवायद भवन निर्माण विभाग द्वारा शुरु कर दी गई है. बुधवार की दोपहर को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने स्थल का चयन किया.

इस मौके पर बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव, सीओ धनंजय प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी व उप मुखिया चन्दन कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई. ट्राइसेम भवन के पीछे आईटी भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव ने बताया कि आईटी भवन बहुमंजिला व हाइटेक होगा.

इस भवन के निर्माण होने पर सभी विभागों के कार्यालय सुज्जित तरीके से कार्य करने लगेंगे. बेगुसराय के ठेकेदार सुरेन्द्र कुमार सिंह को निविदा के माध्यम से आईटी भवन के निर्माण का ठेका मिला है. एसडीओ मुकेश कुमार ने मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपनी निगरानी में प्राक्कलन के अनुसार भवन निर्माण कार्य करवाएँ.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *