नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान घर का छत गिर जाने से 2 मजदूर घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मकान मालिक द्वारा अन्य मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Total Downloads: 115
घायल मजदूरों की पहचान कदवा ओपी अंतर्गत कदवा निवासी गन्नी मंडल के 26 वर्षीय पुत्र पंकज मंडल एवं गणेशी मंडल के 24 वर्षीय पुत्र राजेश मंडल के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार रंगरा गांव निवासी मुन्ना भगत के निर्माणाधीन मकान में दोनों घायल मजदूर अपने अन्य सहयोगियों के साथ पुराने मकान के छत को जैक के माध्यम से छत उठाने का काम कर रहे थे.

इसी दौरान छत में लगे जैक फिसल जाने से छत का आधा हिस्सा नीचे गिर गया. जिसके फलस्वरूप छत के नीचे काम कर रहे मजदूर छत के मलबे के नीचे दब गया. दुर्घटना के बाद लोगों ने मलबे के नीचे दबे दोनों मजदूरों को मलवा हटाकर निकाला और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में एक मजदूर का दायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि दूसरे मजदूरों को सर पर अत्यधिक चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गए.

