नवगछिया : मधेपुरा व नवगछिया कोसी दियारा का आतंक खरीक थाना क्षेत्र के ढोढिया निवासी कुख्यात सिंटू यादव को खरीक पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सिंटू यादव के पास से एक देशी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद किया है. नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि कुख्यात सिंटू यादव को ढोढिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा सिंटू यादव कुख्यात अपराध कर्मी रहा है. सिंटू यादव पर हत्या, लूट अपहरण, ठकैती, गोली बारी एवं अर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था. पुलिस को उसकी तालाश थी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सिंटू यादव अपने घर पर रह रहा है.
Total Downloads: 115
गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थानाध्यक्ष अनि सुदीन राम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढोढिया गांव उसके घर पर छापेमारी की गई. पुलिस टीम ने सिंटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने कहा कि सिंटू यादव शार्प शूटर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी छोटू यादव का रिश्तेदार भी है. दियारा में किसानों की जमीन पर कब्जा करना, किसानों की फसल लूट, दियारा में गोली बारी कर आतंक एवं एक हत्या के मामले दर्ज है. वहीं सोमवार को सिंटू यादव से पुछ ताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
खरीक थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में कुख्यात सिंटू यादव का आतंक था. दियारा के सैकड़ों एकड़ जमीन पर उसका कब्जा था. दियारा में किसान उसकी समहती के बीना खेती नही कर सकता था. किसानों अपनी खेत में अगर उसकी सहमती के बीना फसल की बुआई कर देता था तो वह किसानों की फसल लूट लेता या फिर किसान से फिरौती की रकम वसूल करता था. करीब चार साल पहले अपने ही गांव के पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या के बाद सिंटू यादव चर्चा में आया था और इसके बाद सिंटू ने एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया.

पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या भी सिंटू ने रंगदारी का विरोध करने पर कर दी थी. सिंटू यादव के गिरफ्तार होने के बाद दियारा के किसानों ने रहात की सांस ली है. शातिर सिंटू यादव पर खरीक थाना में हत्या, लूट, अपहरण , डकैती, गोली बारी, आर्म्स एक्ट के कुल नौ मामले दर्ज है. नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि सिंटू यादव हत्या के एक मामलें में वांछित रहा है. ढोढिया पंचायत के पूर्व मुखिया जगरूप पासवान के पुत्र को भी गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. इसके लगावे जनलेवा हमले, गोलीबारी कर दहशत फैलाने फिरौती आदि मामलों में वांछित है

