
Total Downloads: 166
पटना : युवा राजद के स्टेट स्पोक पर्सन अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवा राजद द्वारा 3 अगस्त 2016 को 11 बजे दिन श्री कृष्ण चेतना परिषद, दारोगा राय पथ, पटना मे युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी शौहेब के अध्यक्षता में युवा राजद के प्रदेश के निवर्तमान पदाधिकारियो एवं प्रदेश के सभी निवर्तमान जिला अध्यक्षो की बैठक बुलाई गयी हैइस बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल, सहकारिता मंत्री श्री अलोक कुमार मेहता,कलासंस्कृति मंत्री श्री शिवचंद्र राम,पार्टी के प्रदेश उपध्यक्ष मो. तनवीर हसन,प्रधान महासचिव मुद्रिका सिंह यादव सहित पार्टी के कई नेता भाग लेंगे।
श्री यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद संगठन को प्रदेश स्तर से लेकर जिला,प्रखंड व पंचायत स्तर पर युवा राजद को धारदार बनने के उदेश्य से पहली बैठक नवनिर्वाचित युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल,एवं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सौहेल के उपस्थिति में निवर्तमान प्रदेश कार्यकारणी,पदाधिकारी और निवर्तमान जिला अध्यक्षो की बुलायी गई है ।

