अरुण यादव

भागलपुर: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि  सरकार के गलत खनन नीति, बालूबन्दी और राज्य की गिरत कानून व्यवस्था के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम तहत 21 दिसम्बर को राजद प्रमुख लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद द्वारा बिहार बंद किया गया है।

बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बंद की सफलता के लिए कल नुक्कड़ सभा एवं शाम में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। नीतीश सरकार के गलत खनन नीति के कारण पिछले पांच महीनों में बालू और गिट्टी के अभाव में लोगो का और सरकार का भी निर्माण कार्य ठप है।

भवन निर्माण में लगे राज मिर्त्री और मजदूरों से काम छीन गया है बालू, गिट्टी, सीमेंट, चिमनी, ट्रेक, ट्रेलर, टैक्टर में कार्यरत मजदूरों का काम न मिलने पर उनका पलायन हो रहा है और भुखमरी के शिकार हो रहे है। वही दूसरी तरफ आपराधिक घटनाओं में लगातार बृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन निर्मम हत्यायें,लूट,बलात्कार,अपहरण जैसी घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन मौन है। प्रदेश प्रवक्ता श्री यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।

स्कूली बच्चों को भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है। आवश्यक सेवाओं को बन्द से मुक्त रखा गया है।पार्टी ने सभी राजनीतिक, सामाजिक, श्रमिक, व्यवसायिक एवं अन्य वर्ग संगठनों से बिहार बंद में सहयोग करने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *