नवगछिया : भागलपुर जिला अंतर विद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नवयुग विद्यालय भागलपुर ने खिताब पर अपना कब्जा जमाया. वहीं बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय बुद्धूचक कहलगांव विजयी हुई. प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में नवयुग विद्यालय भागलपुर एवं बाल भारती विद्यालय नवगछिया के बीच खेला गया. मैच में नवयुग विद्यालय भागलपुर की टीम में कुल 53 अंक अर्जित किए. जबकि बाल भारती विद्यालय नवगछिया की टीम 37 अंक ही अर्जित कर पाई.

वही बालिका वर्ग में बाल भारती विद्यालय नवगछिया एवं मध्य विद्यालय बुद्धूचक कहलगांव के बीच फाइनल मैच हुआ. फाइनल मुकाबले में बाल भारती विद्यालय की टीम 19 अंक ही अर्जित कर सकी जबकि प्रतिद्वंदी टीम मध्य विद्यालय बुद्धाचक कहलगांव की टीम ने 61 अंक अर्जित कर विजयश्री अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों ही वर्ग की टीम में बाल भारती विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर उपविजेता रही. प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार नवयुग विद्यालय भागलपुर के कप्तान सौरभ कुमार एवं बालिका वर्ग मध्य विद्यालय बुद्धूचक कहलगांव के खिलाडी अंशिका कुमारी को दिया गया.

वहीं सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार बालिका वर्ग में बाल भारती विद्यालय के स्नेहा कुमारी एवं बालक वर्ग में बाल भारती विद्यालय के धर्मवीर कुमार को दिया गया. प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता दोनो ही टीम को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने ट्राफी प्रदान किया. मौके पर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सह राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया तांती, बाल भारती विद्यालय के संचालन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफा, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, रामकुमार साहू, जगदीश मावंडिया, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार केडिया, शिव कुमार पंसारी, भागलपुर कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, स्कूल के प्राचार्य राजीव प्रसाद, प्रशासक डी पी सिंह, खेल शिक्षक विकाश पांडेय, सहित अन्य उपस्थित थे.

5.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *