नवगछिया: नवगछिया के स्थानीय मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में आयोजित कुल ग्यारह खेल प्रतियोगिता में बीए पार्ट वन की छात्रा सुनंदा कुमारी ने छः प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सुनंदा पहली बार महाविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता के मैदान में उतरी थी. सुनंदा की प्रतिभा देख कर हर कोई आश्चर्य में था. 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, लांग जम्प, हाइ जम्प, रिले रेस में सुनंदा अव्वल रही. विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल और दूसरे, तीसरे स्थान पर रही खिलाड़ियों को एक समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत किया जाएगा.

100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर बबली कुमारी तो तीसरे स्थान पर निर्मला कुमारी रही. 400 मीटर दौड़ में भी दूसरे स्थान पर बबली कुमारी और तीसरे स्थान पर मधुमाला कुमारी रही. 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर मधुमाला कुमारी और तीसरे स्थान पर बबली कुमारी रही. 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर साक्षी कुमारी, दूसरे स्थान पर आरती कुमारी, तीसरे स्थान पर ममता कुमारी रही. लांग जम्प में पहले स्थान पर सुनंदा कुमारी, दूसरे स्थान पर अंजू कुमारी, तीसरे स्थान पर सोनम कुमारी रही. हाइ जम्प में प्रथम स्थान पर सुनंदा कुमारी, दूसरे स्थान पर निर्मला कुमारी, तीसरे स्थान पर काजल कुमारी रही.

थ्रो बाल में प्रथम स्थान पर गुंजन कुमारी, दूसरे स्थान पर आरती कुमारी, तीसरे स्थान पर बबली कुमारी, शॉर्टपुट में प्रथम स्थान पर प्रीति कुमारी, दूसरे स्थान पर जूही कुमारी, तीसरे स्थान पर रिंकी कुमारी, डिसकस थ्रो में प्रीति कुमारी पहल स्थान, सुनंदा कुमारी दूसरा स्थान और आरती कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. हर्डल रेस में आरती प्रथम, बबली दूसरे स्थान पर तो स्वेता तीसरे स्थान पर रही. रिले रेस तीन अलग अलग वर्गों के लिये आयोजित किया गया.

पहले वर्ग में सुनंदा कुमारी प्रथम, बबली कुमारी द्वतीय, रिंकी कुमारी ने तीसरा तो लूसी ने चौथा स्थान प्राप्त किया. दूसरे वर्ग में आयोजित रिले दौड़ में अंजू कुमारी प्रथम, मधुमाला कुमारी द्वतीय स्थान, स्वेता कुमारी द्वितीय  स्थान और छाया कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तीसरे वर्ग में आयोजित रिले दौड़ में काजल ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, प्रीति ने तृतीय और सोनम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. खेल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ एके झा, अनिता गुप्ता, डॉ असदुदजमा उर्फ शानू, डॉ सुशील कुमार, प्रो एके मंडल आदि अन्य भी थे. इस अवसर पर डॉ शानू ने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों को एक समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *