अरुण यादव

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार के खनन नीति के विरोध राजद के आह्वान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार बंद को अपार जनसमर्थन मिलने से सत्ता पक्ष के लोग हताशा और निराशा में बिहार बंदी पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे है. बिहार बंद के दौरान एक भी मौत नही हुई है न ही गुंडा गर्दी हताश और निराश भाजपा और जदयू के नेता झूठी अपवाह फैला रहे है. भाजपा- जदयू के लोग अफवाह मियां है भाजपा -जदयू के लोग सच को झूठ और झूठ को सच फैलाने में मास्टर है.

जनता सब समझती है समय आने पर इन झूठ के खेती करने वाले लोगो को सत्ता से बाहर कर सबक सिखयेगी. भाजपा और जदयू के लोगो को अच्छी तरह पता है कि सरकार के गलत बालू – गिट्टी नीति के चलते आम जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश और नाराजगी व्याप्त है जिसके चलते भाजपा और जदयू की जमीन खिसकते जा रही है. बिहार के इतिहास में पहली बार शान्तिपूर्ण ढंग से बिहार बंद स्वतःस्फूर्त और ऐतिहासिक रहा.

बन्दी के समर्थन में हर वर्ग के लोग स्वतः सड़क पर उतर कर नीतीश सरकार के प्रति लोकतांत्रिक तरीके से अपना गुस्सा और विरोध जताया. सरकार को पुराने नियमावली के तहत बालू घाटों की बंदोबस्ती करने का फैसला मजबूरन गोल – मोल तरीके से लोगो को आंख में धूल झोंके के उद्देश्य से लिया। बिहार सरकार को बिहार के ग़रीब मज़दूरों से माफ़ी माँगनी चाहिए साथ ही सरकार के गलत खनन नीति के कारण पिछले पांच माह में हुए गरीब,मजदूरों का नुकसान की भारपाई की अविलम्ब घोषणा करनी चाहिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *