नारायणपुर : प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर नीरज सेठ के घर के सामने बुधवार को लगभग 4:20 बजे पाटलिपुत्रा सेन्ट्रल स्कूल की बस बीआर11 बी 0241 को बिहपुर से नारायणपुर जाने के दौरान पसराहा की और से तेज गति से आ रही बीआर 07 जी 5675 मुड़ी से लदी अनियंत्रित मैजिक वाहन ने स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी.
Total Downloads: 107
इस घटना में पांच स्कूली छात्र व एक शिक्षिका जख्मी हो गये हैं तो अन्य छात्रों और शिक्षकों को भी आंशिक चोटें आयी है. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर मारते ही मैजिक वाहन स्कूल बस पलट गई. मौके पर पहुंचे नवोदय विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीणों की मदद से जख्मी शिक्षिका बबिता कुमारी, जख्मी छात्र अभिनव, आरंभ, शिवंस सहित अन्य छात्रों को मधुरापुर बाजार के उज्जवल क्लनिक के इलाज के लिए पहुंचाया. क्लनिक के डा.आँनंद मोहन ने बताया कि छात्र छात्रा सहित शिक्षिका खतरे से बाहर है. ठंड को लेकर बच्चों को अभिभावक से परहेज के लिए कहा गया है.

बिहपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहन के चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए थे. जेसीबी की सहायता से दोनों वाहन को किनारे किया गया है. घटना के मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग पहुंच गए थे. सबों का कहना हुआ कि स्कूल प्रबंधन को बेहतर चालक से बस का परिचालन करवाना चाहिये. इधर मामले की प्रथमिकी बिहपुर थाने में दर्ज कर लिया है और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है.


