खरीक : खरीक प्रखंड अंतर्गत बहत्तरा उच्च विद्यालय मैदान में आगामी 2 जनवरी क्रिकेट कबड्डी खेल महोत्सव का उद्धघाटन मैच हो रहा है. भागलपुर व खगड़िया के बीच होंगे. महोत्सव का उद्धघाटन पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर एव अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया करेंगे.
Total Downloads: 292
इस बाबत आयोजन कमिटी के सदस्यों की बैठक रविवार को हुआ. बैठक में इस्माईलपुर प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार, श्रवण बिहारी, अंगिका कवि पूर्व जिला परिषद विजय मंडल मौजूद थे.

कमिटी के सदस्य पवन मंडल मुकेश कुमार, हीरा लाल, ऋषिकेश कुमार मैदान तैयार कर महोत्सव की तैयारी कर रहे हैं. आगामी 2 जनवरी को मैदान में झांकी एव मानव सृंखला के द्वारा मैच प्रारंभ किया जायगा. अतिथि जिला एव अनुमंडल प्रखंड के पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि ग्रामीण लोग मौजूद रहेंगे. आगंतुकों के लिए बेहतर तरीके से खेल महोत्सव में प्रबंध किया गया है.

