नवगछिया : पांच से 9 जनवरी तक गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित होने बाली 63 वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष / महिला बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया से एक खिलाड़ी राहुल कुमार का चयन हुआ है. नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राहुल कुमार का चयन पिछले का 18 से 20 दिसम्बर तक वैशाली में सम्पन्न हुए सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है.

जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह ने बताया कि राहुल कुमार बिहपुर निवासी पत्रकार राजकिशोर साह उर्फ राजू साहका छोटा पुत्र है. वह स्नातकोत्तर का छात्र है. राहुल 3 जनवरी को पटना से गुरुग्राम हरियाणा के लिए अपने टीम के साथ रवाना होगा.

राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक ई0 कुमार शैलेन्द्र, उपाध्यक्ष श्रीहरि, शमीम मुन्ना, कोषाध्यक्ष रितेश दुवे, बाल भारती स्कूल के प्राचार्य राजीव प्रसाद, राम देव प्रसाद यादव, खेल शिक्षक विकाश पाण्डे, प्रशासक देव प्रसाद सिंह, मो0 गुलाम मुस्तफा, संजय राय, बबलू मोदी, अमन पंडित, मुकेश पोद्दार, अभिजीत कुमार, अनिल कसेरा आदि ने शुभकामनाएं दी है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *