नवगछिया : नवगछिया में रात्रि के बारह बजते ही कई जगहों पर युवाओं ने आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया तो दूसरी तरफ लोगों के मोबाइल घन घाना उठे. भीषण ठंड रहने के बावजूद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी. इलाके के कई युवकों ने सुबह सुबह फेसबुक पर लाइव होकर अपने इष्ट मित्रों को नववर्ष की शुभकामना दी.
Total Downloads: 107
इस अवसर पर कई जगहों पर युवाओं और बच्चों ने वनभोज का भी आयोजन किया. वनभोज में बच्चों ने खुद भेज ननवेज भोजन तौयार किया और एक साथ मिल कर खना खाया. इस अवसर पर कई जगहों पर गीत संगीत की भी व्यवस्था की गई थी.
युवाकओं ने जमर डांस भी किया. इधर बड़ी संख्या में युवाओं ने घूम घूम कर लोगों को शुभकामना संदेश भी दिया. सोसल मीडिया पर कुछ लोग अंग्रेजी नववर्ष का विरोध भी कट रहे थे. लेकिन इक्के दुक्के विरोध का कोई असर नहीं देखा गया. लोगों ने नए साल के पहले दिन का जमकर आनंद लिया.

वही नवगछिया मे म्हारे आंगने पधारो जी गजानंद मेहर करो आज” गणपति वंदना के साथ श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में स्थानीय बालभारती स्कूल में आयोजित 28वां श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राहुल सोनी भागलपुर ने इस गजानंद वंदना के बाद “हनुमान तेरा जग में डंका बाज रया” और “सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है” पर श्रोताओं और श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।

