
Total Downloads: 163
बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा होटल नोवेल्टी इंटरनेशनल, पटना में आज “बॉल बैडमिंटन गौरव सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सम्मानित होने वालों प्राचार्य, प्राचार्या तथा खेलप्रेमियों के नाम इस प्रकार है:-कृष्णा सिंह(अवकाशप्राप्त प्राचार्या बी.एम.पी 5 स्कूल), राजा राम(अवकाशप्राप्त प्राचार्य मिलर स्कूल),नीता ठाकुर(प्राचार्या सिद्धार्थ महिला कॉलेज), प्रो.मनोरंजन यादव(शारीरिक अनुदेशक गुरु गोविन्द सिंह कॉलेज), डॉ.कौशल किशोर(प्राचार्य गुरु गोविन्द सिंह स्कूल), अनीता कुमारी(दयानंद कन्या विद्यालय मीठापुर), नीरा कुमारी(प्राचार्या राम लखन सिंह यादव स्कूल), रेणु कुमारी(प्राचार्या पीएन एंग्लो स्कूल), मीरा कुमारी(बीएमपी-5 कैम्प जेल स्कूल), शांति कुमारी सिन्हा(श्रीचन्द्र स्कूल कुर्जी), डॉ.मुसर्रत जहाँ(महंत हनुमान शरण स्कूल मैनपुरा), प्रतिभा कुमारी(प्राचार्या केदारनाथ बालिका विद्यालय), गीता कुमारी(प्राचार्या दरोगा प्रसाद राय स्कूल), डॉ.मीना कुमारी(सहायक शिक्षिका, दरोगा प्रसाद राय स्कूल), रत्ना शर्मा(अवकाशप्राप्त प्राचार्या), अन्नपूर्णा गुप्ता(प्राचार्या घनश्याम बालिका विद्यालय),नीलम कुमारी(प्राचार्या द्वारका विद्यालय मंदिरजी), सुपिया खातून(प्राचार्या मिलर स्कूल),प्रो.अनु गुप्ता(प्राध्यापक आर.आर.पी.कॉलेज मसौढ़ी ), कृष्णा रुंगटा(खेलप्रेमी), ज्ञानदेव कुमार(सचिव नवगछिया जिला बॉल बैडमिंटन संघ),राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव मिताली मित्रा।
बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव,जिला शिक्षा पदाधिकारी पटना मेघो दास,पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ.सुहेली मेहता,बिहार प्लेयर्स असोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने सभी प्राचार्य/प्राचार्या/खेलप्रेमियों को सम्मानित किया।अतिथियों का स्वागत बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक ह्रदय नारायण सिंह,हरेराम महतो,उपेन्द्र सिंह,पुष्कर देव,जीवन प्रकाश सिन्हा,आदित्य राज,दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,गौहर अयूब,संजीव कुमार सिंह सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।मंच संचालन जयनंदन कुमार ने किया।

