युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी पर बिहार के युवाओं को बरगलाने जैसे आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह झूठ की मशीन है नीतीश कुमार के इशारे पर गलत बयानबाजी करते रहते है जिनका राजनीति में कोई वजूद नही है जो खुद वार्ड सदस्य का चुनाव जीतने का ताकत नही रखता है वैसे लोगो से प्रमाण पत्र तेजस्वी यादव जी को लेने की जरूरत नही हैण् संजय सिंह को मालूम होना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी को 4 सितम्बर 2016 को एशिया के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया एंड रेजिंग स्टार इन रिडेंट टाइम्स के अवार्ड से नवाज चुके है।
Total Downloads: 115
श्री यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जी बिहार के युवाओं के आइडियल है प्रदेश ही नही बल्कि देश के युवा अपनी भविष्य को तेजस्वी यादव में देख रहे है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय बहुत कम समय मे दे दिया है।


तेजस्वी जी पहली बार चुनाव लड़े 2015 में भारी मतों से राघोपुर विधानसभा से जीते और विधायक बनेएपहली बार मे उपमुख्यमंत्री बनेएपहली बार मे नेता प्रतिपक्ष चुने गये। तेजस्वी जी के बढ़ती लोकप्रियता से नीतीश कुमार और भाजपा घबराई हुई है। नीतीश कुमार के समीक्षा यात्रा के मद्देनजर गया युवा राजद के जिलाध्यक्ष सतीश दास सहित दर्जनों युवा नेताओं को बगैर किसी आरोप के हिरासत में पुलिस प्रशासन द्वारा लिया जाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश कुमार का जनतंत्र में विश्वास नहीं रहा।

नीतीश कुमार के समीक्षा यात्रा के दौरान जगह जगह जनता के द्वारा हो रहे विरोध के बाद जदयू के नेता हताश और निराश हो गये है उनको पता है कि नीतीश कुमार जी का पतन होना शुरू हो गया है इसीलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर जदयू के लोग बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी करते रहते है।
संवाददाता सम्मेलन में युवा राजद पटना जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चन्द्रवंशीए कृष्णराज उर्फ रामराजए पप्पू यादवए धर्मवीर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
