बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था वह बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट csbc.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शनिवार को सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 59 हजार, 500 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है। बहाली 9 हजार, 900 पदों पर होनी है। यानी बहाली के पदों का पांच गुणा से अधिक रिजल्ट दिया गया है। परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र जारी किया गया था।
लिखित परीक्षा पिछले साल 15 अक्टूबर को हुई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थिर्यों की शारीरिक योग्यता परीक्षा 19 फरवरी को ली जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर 9 फरवरी से अपना ई प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर कोई अभ्यर्थी अपना ई प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं कर सकें तो वे दिनांक 16 व 17 फरवरी को केन्द्रीय चयन पर्षद कार्यालय से अपना डुप्लिकेट ई प्रवेशपत्र ले सकते हैं। कोई भी प्रवेशपत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। शारीरिक योग्यता परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी को शामिल होना अनिवार्य है।
यह परीक्षा 9900 पदों के लिए हुई थी जिसमें 49500 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जोकि पदों का पांच गुना है।

बता दें कि बिहार पुलिस रिजल्ट पहले दिसंबर 2017 के अंतिम में जारी होने थे। लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाने की वजह से संभव नहीं हो सका। इसके बाद जनवरी के पहले हफ्ते तक रिजल्ट जारी करने का टारगेट रखा गया लेकिन ये भी पूरा नहीं हो सका।

