बिहार पुलिस की सिपाही परीक्षा का रिजल्ट 3 फरवरी को केंद्रीय चयन परिषद (csbc) ने घोषित कर दिया। यह रिजल्ट शनिवार की शाम को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया।

सिपाही परीक्षा के रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों के लिए अब शारीरिक योग्यता परीक्षा (PET) की बारी है। पीईटी में उम्मीदवारों को दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद कराई जाएगी। परिषद के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी का आयोजन 19 फरवरी से पटना के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गर्दनी बाग में किया जाएगा।

शारीरिक योग्यता का मानक-
बिहार पुलिस की शारीरिक परीक्षा में वही उम्मीदवार सफल माने जाएंगे जो यहां दिए जा रहे मानकों में अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे-

पुरुष और महिला उम्मीदवारों के PET मानक
पुरुषों के लिए
दौड़ – 1600 मीटर, 6 मिनट में
ऊंची कूद – 4 फुट
गोला फेंक – 16 lbs यानी 7.2 किलो

महिला के लिए

दौड़ – 1000 मीटर, 6 मिनट में
ऊंची कूद – 3 फुट
गोला फेंक – 16 lbs यानी 5.4 किलो

इन तीनों शारीरिक परीक्षाओं के लिए क्रमश: 50, 25, 25 अंक निर्धारित हैं। शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल में उम्मीदवारों की नजर, वर्णांधता, स्टेमिना, सपाट तलवे और सटते घुटनों की जांच की जाएगी।

दौड़ करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
किसी भी धावक को दौड़ की तैयारी करते समय यदि कुछ बेसिक बातों की जानकारी है तो यह एक अच्छा धावक साबित हो सकता है।

दौड़ करते वक्त ध्यान रखें ये बातें-

1- अगर आप पहली बार दौड़ करने जा रहे हैं जो शारीरिक फिटनेस के अभाव में पैरों की मसल्स में अकड़न होगी। ऐसे में सीधे दौड़ लगाने से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग करन जरूरी है।

2- दौड़ने से कुछ दिन पहले ही प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेटयुक्त पर्याप्त आहार लेना शुरू कर दें। इससे दौड़ते वक्त शरीर को ऊर्जा मिलेगी।

3- नए रनर हैं जो अपने जूते पर ध्यान दें। रेस के वक्त यदि जूता चुभता है या कम्फर्टेबल नहीं है तो कोई अच्छा और आराम दायक जूता लें

4- दौड़ते वक्त बहुत चुस्त या बहुत ढीले कपड़े न पहने। इससे आप जल्दी थक सकते हैं।

5- रेस करने में शुरू में ही बहुत तेज न दौड़ें, नहीं तो आप जल्दी हांफ जाएंगे और रेस पूरी करना मुश्किल हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *