नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर मदरौंनी पावर सब स्टेशन के सामने ट्रक एवं मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े घायल को सेवानिवृत्त दारोगा शंभू यादव ने उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

