भागलपुर। शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की शिकायत पर बरारी पुलिस चौकी में आरोपितों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बरारी चौकी प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बांका के रहने वाले हैं युवक-युवती

युवती ने अमरपुर के बलुआ के रहने वाले सोनू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया है। वे दोनों बांका में एक ही गांव के रहने वाले हैं। वे लोग तिलकमांझी में अलग अलग किराए का मकान लेकर रहते हैं।

घर से सामान लाने के बहाने बुलाया था किराए के मकान में

युवती का ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोनू से वह पिछले छह सालों भागलपुर में गांव का होने के नाते परिचित थी। एक दिन सोनू ने उसे घर से कुछ सामान लाने की बात उसे बताई। युवती उसके किराए के मकान में वह सामान लेने के लिए पहुंची। मगर वहां सोनू ने उसे घर के अंदर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बना लिया।

झांसा दे करा दिया गर्भपात

सोनू के शारीरिक संबंध बनाते ही जब वह रोने लगी तो सोनू ने उसे कहा कि उसकी पॉलटेक्निक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसके साथ शादी कर लेगा। इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद सोनू समेत उसकी मां रजनी देवी, मामा मंटू मंडल, चचेरा भाई आर्यन आनंद उर्फ ज्ञानू कुमार एवं गांव के मणिकांत कुमार उसके भागलपुर स्थित किराए के मकान में पहुंचे और उसे गर्भपात कराने के बाद सोनू के साथ शादी कराने की बात कही।

मारपीट करने के बाद जबरन खिलाई गर्भपात की गोली

पीड़ित युवती के मुताबिक जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो सोनू और उसके परिवार वालों ने शादी कराने की बात पर उसे बहला फुसलाकर बांका ले गए। वहां रास्ते में ही उन लोगों ने पहले उसे हथियार का भय दिखा काफी मारा पीटा। इसके बाद उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागी। मगर उसका गर्भपात हो गया। इस कारण उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *