एक बार फिर बिहार बोर्ड के दावों की पोल खुल गई है.एक बार फिर नवादा में इंटर परीक्षा के बायोलॉजी का प्रश्न पत्र वायरल हो गया है. बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई है. परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पटना के कई परीक्षाकेंद्रों पर प्रश्नपत्र लीक होने की खबर भी मिली है. परीक्षा समाप्त होने के बाद नवादा के डीएम ने इस वायरल प्रश्न पत्र को मिलाया तो जांच में यह सही पाया गया. मतलब एक बार फिर इंटर की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है.

इंटर परीक्षा 2018 का बायोलॉजी प्रश्नपत्र वायरल
बता दें कि परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर सही निकला है. बिहार के नवादा और सुपौल जिले में परीक्षा के शुरू होने के बाद से ये पेपर वायरल हुआ. परीक्षा के दौरान तो जिला प्रशासन मामले की लीपापोती में लगा रहा लेकिन परीक्षा के बाद इस पेपर को सही बताया.

गौरतलब है कि आज इंटर की परीक्षा का पहला दिन है और पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई है. नवादा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मामले की पुष्टि की साथ ही जिलाधिकारी ने जांच की भी बात कही है. नवादा में पहले दिन की परीक्षा की पहली पाली में 3 परीक्षार्थी एक्सपेल्ड भी हुए. नवादा के साथ-साथ सुपौल में भी परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना है.

इससे पहले बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रश्नपत्र लीक होने की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया था और कहा था कि प्रश्नपत्र के कई सेट बनाए गए हैं और कौन सा प्रश्नपत्र लीक हुआ है इसकी पुष्टि तो परीक्षा खत्म होने के बाद प्रश्नपत्र के मिलान के बाद ही की जाएगी. परीक्षा खत्म होने के बाद इसकी सच्चाई नवादा जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी है.

इस बार बोर्ड ने दावा किया था कि परीक्षा कदाचार मुक्त कराई जाएगी और पूरी कड़ाई से ली जाएगी. लेकिन पहले ही दिन एेसी सूचना से हड़कंप मच गया है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बावजूद प्रश्नपत्र लीक हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *