नवगछिया  : नवगछिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही टोल टेक्स प्लाजा के पास से एक हुंडई कार से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गयी है. पुलिस ने मौके से ही वाहन चालक सहरसा जिले के सौर बजार थाना क्षेत्र के हटियागाछ निवासी विनोद शर्मा के पुत्र केशव कुमार और खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा निवासी रामविलास यादव के पुत्र अमित कुमार उर्फ बौधा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हुंडई कार की तलाशी के दौड़ान 804 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने हुंडई कार नंबर डब्लू बी 02 यू 8820 को जब्त कर लिया है तो पुलिस ने अमित कुमार के पास से एक सेमसंग का मोबाइल भी बरामद किया है.

बात सामने आयी है कि होली में शराब की अत्यधिक आपूर्ति किये जाने को लेकर बंगाल के इसमालपुर से शराब की खरीद कर इसे खगड़िया जिला ले जाया जा रहा था. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि जीरो माइल में पुलिस के गश्ती वाहन को देखते ही हुंडई कार के चालक ने अपनी गति बढ़ा दी. हुंडईकार की गति इतनी तेज हो गयी कि यह र्दुघटना होते हुए बची. यह देख पुलिस ने उक्त कार का पीछा किया. हुंडईकार को टोल टेक्स प्लाजा मदहदपुर के पास मजबूरन रूकना पड़ा, जहां पुलिस ने कार में सवार चालक और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया और जब कार की तालाशी ली गयी तो डिक्की से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गयी.

,, पश्चिम बंगाल से खगड़िया जा रहा था शराब, दो तस्कर हुए गिरफ्तार
,, होली के मद्देनजर खगड़िया में की जा रही थी शराब की आपूर्ति
,, 804 बोलत अंग्रेजी शराब की हुई बरामदगी
,, पूछ ताछ में कई कारोबारियों के नामों का हुआ खुलासा
,, मुख्य तस्कर का पता लगाने में जुटी पुलिस

कार में शराब की सभी बोतले 180 एमएल की पायी गयी, जो आफिसर च्वाइस ब्रांड की विस्की है. शराब का डब्बा फ्रुटी की तरह पैक किया गया था. एक डब्बा काफी छोटा था जिसे कमीज या पेंट के किसी भी पैकेट में छुपाया जा सकता है. पुलिस को दोनों ने पूछ ताछ के क्रम में बताया कि उक्त डब्बा काफी छोटा है इसलिए इसे होम डिलीवरी करने में काफी सहूलियत होती इसलिए खगड़िया से इस तरह के शराब की डिमांड ज्यादा थी और उन दोनों को शराब को बस खगड़िया पहुंचा देने की जिम्मेदारी मिली थी.

जानकारी मिली है कि पुलिस पूछ ताछ में दोनों ने कई शराब तस्करों के नामों का खुलासा किया है. जिस पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. दूसरी ओर पुलिस कार मालिक का पता लगाने में भी जुट गयी है. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, अन्य जिन लोगों के नाम सामने आये हैं, उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *