नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा तितिनटंगा दियारा जाने वाली सड़क मार्ग पर डुमरिया के समीप यात्रियों से लदी एक मैजिक गाड़ी पलट जाने से 2 लोग घायल हो गए. जबकि आधे दर्जन लोगों को मामूली रूप से चोटें आई हैं. दुर्घटना में घायलों की पहचान कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेला बस्ती के भगवान कुमार एवं शंकर मंडल के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के पास ले गए.

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोगों ने उसे रंगरा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा थानाध्यक्ष को दी.

मगर जब तक रंगरा पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचती तब तक चालक ने दूसरी गाड़ियों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को निकालकर गाड़ी लेकर भाग निकले. इसके बाद रंगरा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी एवं चालक का पता लगाने में जुट गई है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *