कटिहार  : शादी के दूसरे दिन ही नई नवेली दुल्हन मायके में अपने पति को छोड़कर अपनी सहेली और एक युवक दोस्त के साथ फरार हो गई। दुल्हन के पिता ने थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसकी सहेली और युवक उसकी शादी में शरीक होने के लिए कोलकात से आए थे।

घटना शहर के विश्वविद्यालय थाने के कादिराबाद की है, जहां बुधवार की अहले सुबह एक नई-नवेली दुल्हन शादी के दूसरे दिन मायके से अपने दूल्हे को छोड़कर भाग गई। उसकी शादी में भाग लेने आए उसकी एक सहेली व पुरुष दोस्त भी फरार हैं।

इस संबंध में लड़की के पिता कन्हैया लाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के मुताबिक जिले के केवटी थाने के दरिमा गांव निवासी कन्हैया लाल ने अपनी बेटी पूजा की शादी पांच फरवरी की रात मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के सिमरी गांव निवासी शेखर कुमार से शहर के कादिराबाद में की।

शादी धूमधाम से संपन्न हुई और बारात रात में ही लौट गई। दूल्हा ससुराल में ही था। घर में खुशी का माहौल था। अचानक बुधवार की अहले सुबह पूजा अपनी सहेली व पुरुष दोस्त के साथ घर से भाग गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पूजा के परिवार कोलकाता में रहते थे और उसकी शादी के लिए ही कोलकाता से दरभंगा आए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *