भागलपुर :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में गुरुवार को भागलपुर आएंगे। वे भागलपुर में अधिकतम दो घंटे दस मिनट रहेंगे। उनका विमान 11.25 बजे यहां उतरेगा और 1.35 बजे पूर्णिया के लिए उड़ान भरेगा।

हवाई अड्डा से लेकर डीआरडीए सभागार व कचहरी चौक तक सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। कुल 59 स्थानों पर दंडाधिकारी लगाए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह का चूक नहीं हो,

इसके लिए दूसरे जिले से पुलिस पदाधिकारी बुलाए गए हैं। नवगछिया व कहलगांव अनुमंडल के सभी बड़े अफसरों को अलग-अलग ड्यटी पर तैनात किया गया है। परिसदन को भी तैयार रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *