कटिहार : सोमवार की देर शाम कुर्सेला थाना के मधुरा गांव में नाबालिग से शादी करने पहुंचे यूपी के दूल्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । मामले में कोढ़ा थाना में दूल्हा परशुराम व लड़की के पिता सुरेश चौधरी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक मधुरा निवासी सुरेश चौधरी ने अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी परशुराम (31) के साथ तय की। मंगलवार को घर पर शादी की तैयारियों के बीच महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। इसी बीच भूमिका विहार को लड़की के नाबालिग होने की भनक मिली। संस्था के सदस्यों ने इसकी सूचना कोढ़ा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लड़की की उम्र कम होने के संदेह पर पूछताछ शुरू की। लड़की ने पुलिस को बताया कि शादी उसके पिता ने तय की है। वहीं लड़के ने दोनों परिवारों के रजामंदी पर शादी होने की बात कही।

इस बीच पुलिस ने परिजन से लड़की का उम्र प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। पुलिस को दिखाए गए आधार कार्ड में लड़की की उम्र 15 वर्ष होने की बात सामने आई। स्थानीय दो लोगों को गवाह बनाकर पुलिस ने दूल्हे को मंडप से ही गिरफ्तार कर थाना ले गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *