तिलकामांझी थाना क्षेत्र के धोबियाकोठी स्थित प्रियदर्शनीनगर में आठवीं की छात्रा सोनम उर्फ अनिता कुमारी की खुदकुशी का रहस्य खुल गया है। तिलकामांझी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रेमी ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस सोनम को प्रताड़ित करने वाले बाइक सवार को खोज रही है। थानेदार संजय कुमार सत्यार्थी ने कहा कि खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।प्रियदर्शनी नगर में नानी के घर रहकर 10वीं कक्षा के छात्र ने कहा कि सोनम से दो साल से दोस्ती थी, लेकिन सालभर से दोनों करीब आ गए थे। मोबाइल पर मैसेज से बातचीत होती थी। रविवार को वह काफी परेशान थी और मिलने की बात कही थी। शाम को धोबिया के पास बगीचे में दोनों की मुलाकात हुई। उसे भरोसा दिलाया गया कि मां-पिता बाहर रहते हैं। मां-पिता से दूर रहने पर मन नहीं लगता है।
उसे भरोसा दिलाया गया कि हम यहां पर साथ रहेंगे। उस वक्त शाम करीब सात बज रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने सोनम का पीछा किया। वह भागकर एक घर में घुस गई। बाइक सवार वहां पर हल्ला करने लगा और सोनम को घर से निकालने के लिए कहा। घर की महिला ने सोनम को बाहर निकाल दिया। वह भी दूर से नजारा देख रहा था। बाइक सवार सोनम को साथ में घर चलने के लिए कहा रहा था। इस बीच मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। वह काफी डर गई थी और थरथरा रही थी। लोगों ने बाइक सवार से कहा कि लड़की काफी डर गई है और सुबह इसके लिए पंचायती बुलाई जाएगी। उसके बाद सोनम घर चली गई और मैं भी घर लौट आया। सोनम ने घर से मिस्ड कॉल किया।
उसके बाद फोन कर उससे बातचीत की गई। वह काफी डरी हुई थी। छात्र ने कहा कि दोनों करीबी दोस्त थे, लेकिन उसके खदकुशी के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। इधर, थाना प्रभारी ने कहा कि सोनम ने रात नौ बजे के बाद मोबाइल बंद कर लिया था। इस दौरान छात्र ने पांच मैसेज किया था। एक बार मैसेज का जवाब दी थी। कहा सोनम ने रविवार रात ही खुदकुशी कर ली थी। सुबह लोगों को जानकारी हुई है। घर में बूढ़ी परदादी और गूंगी फुआ थी। इसलिए देर से जानकारी मिली। घटना से जुड़े सभी बिंदु की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए छात्र से पूछताछ की गई है।पिता ने थाने में खुदकुशी का दिया आवेदनसोनम के पिता सुनील शंकर झा और मां शबनम देवी गुड़गांव में रहती है।

घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को भागलपुर आए। थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी ने कहा कि सोनम के पिता ने बेटी की खुदकुशी कर लेने का आवेदन दिया है। किसी पर आरोप नहीं लगाया है, लेकिन आवेदन में जांच कर कार्रवाई की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल से साफ हो गया है कि सोनम और छात्र के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। बैग में छात्र का तस्वीर भी मिला था। जांच के बाद धारा 306 के तहत मुकदमा किया जाएगा।
रविवार को दादा-दादी गए थे घरसोनम का पैतृक घर मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हैं, लेकिन प्रियदर्शनी नगर में भी जमीन खरीदकर मकान बनाया गया था। सोनम के दादा सुबोध शंकर झा और दादी मीना देवी के साथ यहां पर रहती थी। जबकि दो भाई बहन मां-पिता के साथ गुड़गांव में रहते हैं। घटना के दिन दादा-दादी पैतृक गांव चले गए थे। घर में अकेलेपन के कारण वह काफी परेशान हो गई थी।


