भागलपुर : सबौर में प्राथमिक चिकित्सालय के सामने एनएच 80 पर शुक्रवार शाम सवा छह बजे अनियंत्रित हाइवा ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक धनंजय यादव (23) चंधेरी का रहने वाला था। उसके पिता दिनेश यादव बिहार कृषि विश्वविद्यालय में गार्ड के पद पर तैनात हैं। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने 10 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और तीन घंटे तक तोड़फोड़ मचाई। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं टूटा था। मौके से हाइवा का ड्राइवर फरार हो गया। हाइवा झारखंड से पत्थर लेकर आ रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, चंधेरी के रहने वाले धनंजय दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था कि तेज गति से आ रहे ओवरलोडेड हाइवा के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। वह काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने हाइवा में तोड़फोड़ की। हाइवा के आगे और पीछे खड़े ट्रकों को गुस्साये लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आस-पास के लोग दुर्घटना से इतने आक्रोशित थे कि वे गैलन में पेट्रोल लेकर आये और ट्रकों पर छिड़क कर उसमें लगा लगा दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर देरी से पहुंची। ट्रकों में आग लगाने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। काफी देर बाद दो और गाड़ियां पहुंचीं।

चालकों को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया

हाइवा में तोड़फोड़ और ट्रकों में आग लगाने की घटना को देखते हुए ट्रक और हाइवा के चालक उतर कर भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ कर पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। स्थानीय लोगों ने आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया।

पुलिस को खदेड़ा, हुई पत्थरबाजी

दुर्घटना के सवा घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की जीप को देखते हुए लोग उग्र हो गये और पुलिस वालों को खदेड़ते हुए उन पर पत्थरबाजी भी की। पुलिस जान बचाते हुए प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर छिप गयी। वहां पहुंची पुलिस ने वरीय अधिकारियों को कॉल कर जानकारी दी। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर क्राइम मीटिंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बाद में सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर और पुलिस लाइन से काफी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गये।

टाइमलाइन

शाम 6:15 बजे हाइवा ने युवक को कुचला

6:40 पर आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे

6:50 पर हाइवा में तोड़फोड़ और ट्रकों में अगलगी शुरू

7:00 पर पुलिस पहुंची, लोगों ने खदेड़ा

7:30 बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची

8:27 बजे फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी और पहुंची

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet